फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चचेरी बहन की शादी में आए युवक की करंट लगने से मौत

Mon, 12 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक श्रीचंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : महोबा लैंड ऑफ आल्हा-ऊदल पत्रिका का विमोचन करते सदर विधायक, एमएलसी व अन्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
चचेरी बहन की शादी में आए युवक की जेनरेटर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के मलाक सद्दी गांव निवासी श्रीचंद्र (38) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। चचेरी बहन प्रिया की शादी में शामिल होने के लिए सप्ताह भर पहले ही मुंबई से गांव लौटा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात शादी के दौरान उसने टेंट के पाइप को छू लिया।
उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। लोगों ने देखा तो किसी तरह उसे बाहर खींचा। आनन-फानन परिजन उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंसुओं के बीच अदा की गई शादी की रस्म
रात करीब नौ बजे बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे। द्वारचार की रस्म पूरी की जा रही थी। तभी श्रीचंद्र के करंट की चपेट में आकर झुलसने की जानकारी हुई। रोते-चीखते पत्नी मीना, बेटा सतीश, महेश व बेटी अराधना पहुंचे। कुछ देर तक शादी की रस्में रोक दी गईं। माैत की खबर मिली तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। दुल्हन चचेरी बहन प्रिया सिसकियां भरती रही। किसी तरह सात फेरे दिलाए गए। गमगीन माहौल में प्रिया की विदाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें