फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पोस्ट की भारत माता की तस्वीर, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 03:58 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

भारत-पाकिस्तान के मध्य तनाव के बीच शुक्रवार रात फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर भारत माता की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के मध्य तनाव के बीच शुक्रवार रात फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर भारत माता की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन

किशोर ने भारत माता की तस्वीर को हरे कपड़े में लपेटे हुआ दिखाया था। मामला संज्ञान में आया तो विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री ने नाराजगी जाहिर व्यक्त की। हालांकि, ऐसी किसी पोस्ट की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।

एसपी राजेश कुमार ने मीडिया सेल के जरिये जांच कराई तो पता चला कि किशोर कोखराज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष पाल की तहरीर पर आरोेपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे देर शाम घर से हिरासत में ले लिया गया। लिखा-पढ़ी के बाद चालान न्यायालय भेजा गया है। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


मदरसे से भारत विरोधी तालीम की आशंका

पोस्ट प्रसारित होने के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने फेसबुक पर ही इसका विरोध करते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी बताया कि आरोपी के बारे में गांव वालों से जानकारी ली गई तो पता चला कि भारत विरोधी तालीम उसे मदरसे से मिली है। अक्सर यह मदरसा चर्चा का विषय बना रहता है। इसकी जांच के लिए वह सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें