फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, कई टुकड़ों में बंटा शरीर

विज्ञापन
राजकरण, फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग में शनिवार सुबह युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। रेलवे युवक भरवारी के केशव नगर के चमंधा का रहने वाला था। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भरवारी नगर पालिका के वार्ड-20 केशव नगर निवासी राजकरन (21) पुत्र स्व. पृथ्वी लाल मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा राजकरन दीपावली पर घर आया था। बड़े भाई बलराम ने बताया कि शनिवार सुबह छोटा भाई अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए, जो कई मीटर तक फैल गए।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कस्बे के मनीष कुशवाहा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें