फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उधारी मांगने पर युवक को जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के पहाड़पुर सुधवार गांव में बृहस्पतिवार सुबह उधार दिए रुपये मांगने पर दबंग ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शनिवार को सीओ कार्यालय में मामले की तहरीर दी है। सीओ ने इंस्पेक्टर चरवा को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी अभिषेक दिवाकर किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले चलौली गांव के युवक को उसके पिता के इलाज के लिए 82 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम अदायगी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उसने युवक से रुपयों की मांग की। युवक रुपये देने में आनाकानी करने लगा।
बृहस्पतिवार सुबह अभिषेक अपने रुपये मांगने युवक के घर गया तो उसने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने शनिवार को सीओ कार्यालय में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अभिषेक सिंह ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें