फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के दरियापुर गांव में एक युवक पर रविवार शाम चाकू से कई वार कर जख्मी कर दिया गया। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरियापुर निवासी अविनाश पटेल ने बताया कि उनके भाई अरविंद पटेल का गांव के मनोज पटेल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस वजह से विपक्षी अक्सर बहाने से झगड़ा करता है। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अरविंद खेत की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि तभी विपक्षी मनोज आया और अरविंद पर चाकू से कई वार किए। वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगे।
शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने ललकारा तो मनोज धमकाते हुए भाग निकला। गंभीर हालत में अरविंद को सीएचसी चायल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। अविनाश पटेल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें