सदर कोतवाली क्षेत्र के लोटिया गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात पुलिया से टकराकर एक बाइक सवार युवक की नहर में गिरकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से परिजनों को घटना की सूचना दी।
सरायअकिल क्षेत्र के मेडुआ सलेमपुर गांव से एक बरात फतेहपुर जनपद के धाता गई थी। गांव के कुलदीप सिंह (26) पुत्र जीतेंद्र सिंह भी बाइक से बरात करने गए थे। देर रात वह जयमाल के बाद बाइक से अकेले घर लौट रहे थे।
वह लोटिया गांव के समीप पहुूंचे ही थे कि तभी लोटिया गांव के निकट उनकी बाइक नहर की पुलिस से टकरा गई, इसके बाद युवक बाइक समेत नहर में जा गिरा। इससे उनको गंभीर चोट आईं। राहगीरों की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से कुलदीप को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। कुलदीप दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़े थे। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त पुलिस को घटना होने की मुख्य वजह बताया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।