फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पैदल घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 07 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मनौरी विद्युत उपकेंद्र के समीप रविवार रात पैदल घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के बिरौली गांव निवासी रामबाबू (30) पुत्र किशोरी लाल मजदूरी करता था। पत्नी गुड़िया देवी दो बच्चों को लेकर प्रयागराज में लोगों के घरों में काम करती है। इधर, पत्नी से अनबन होने के चलते रामबाबू अपने घर बिरौली में अकेला रहता था।
रविवार शाम वह मजदूरी कर पैदल ही घर लौट रहा था। मनौरी विद्युत उपकेंद्र के समीप रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को तड़पता देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी चायल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर शव को मोर्चरी भेज दिया। सोमवार सुबह पत्नी गुड़िया ने मोर्चरी पहुंच शव की शिनाख्त पति रामबाबू के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें