फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उर्मिला का था रेलवे लाइन पर मिला शव

Tue, 10 Feb 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की रात रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की शिनाख्त पइंसा थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गोपालपुर निवासी उर्मिला देवी (40) के रूप में हुई है। उसके पति चिंतामणि गोस्वामी की की 10 साल पहले ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर परसीपुर गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर एक महिला का शव मिला था। महिला के मुंह पर टेप चिपका था और पैरों को रस्सी से बांधा गया था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका की तस्वीरें वायरल कराईं।
सोमवार को ग्राम प्रधान रामधनी गोस्वामी मृतका की 13 वर्षीय बेटी ममता देवी के साथ सैनी कोतवाली पहुंची। यहां बेटी ने शव की शिनाख्त मां उर्मिला देवी के रूप में की है। ममता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मां उर्मिला मजदूरी कर चार बच्चों का पालन करती थी। बड़े बेटे अजय (17) और सुनील (15) राजस्थान में मजदूरी करते हैं, जबकि ममता अपने नौ वर्षीय छोटे भाई लकी के साथ मां के साथ रहती थी।
विज्ञापन

जवाई के युवक पर संदेह
- ममता ने बताया कि सात फरवरी की दोपहर करीब एक बजे जवई पंडरी गांव निवासी एक व्यक्ति उसकी मां को बाइक से अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। आरोप है वह अक्सर उसकी मां से फोन पर बातचीत करता था और घर आता-जाता था। ममता ने आशंका जताई कि उसी व्यक्ति ने मां की हत्या की है। उर्मिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने दारोगा अजय कुमार की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

मृतका की पहचान हो गई है। घटना के खुलासे और संदिग्ध की धड़पकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। - राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें