फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी से झगड़ा कर फंदे पर लटका युवक, मौत

Fri, 02 May 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के काेर्रोें गांव में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस छानबीन कर रही है। कोर्रों निवासी 30 वर्षीय राजेश मजदूरी कर पत्नी मनीषा व तीन बच्चों का भरण पोेषण करता था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर राजेश की पत्नी मनीषा से कहासुनी हुआ करती थी। इसे लेकर राजेश काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब परिवार वालों की नींद खुुली तो देखा कि राजेश का शव सीढ़ी की तरफ साड़ी के फंदे से बांस के सहारे लटका है। रोने-चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि फिलहाल परिवार वालों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें