मंझनपुर। कोतवाली के ओसा स्थित करारी रोड पर महामाया राजकीय महाविद्यालय के समीप बृहस्पतिवार सुबह बाइक की टक्कर से जख्मी वृद्ध ने दोपहर में मेडिकल कॉॅलेज में दम तोड़ दिया। सूचना पर आई पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मंझनपुर के डिहवा निवासी 80 वर्षीय रुद्र प्रसाद त्रिपाठी खेती करते थे। वह ओसा चौराहा मेडिकल स्टोर से दवा लेने गए थे। वापस लौटते समय करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे उनके सिर व पैर में चोट आई। राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। वृद्ध को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। नाती रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया। दोपहर करीब तीन बजे अचानक रुद्र प्रसाद की हालत बिगड़ गई। उन्हें फौरन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। संवाद