फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ई-रिक्शा से गिरा युवक, सामने से आ रहे वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय अकिल क्षेत्र में बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में ई-रिक्शा से गिरने के बाद एक युवक की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा गांव निवासी सूरज पाल (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गढ़वा गांव का देवनाथ गांव में रह कर रिक्शा-ट्राॅली चलाता है। बड़ा बेटा तेजपाल प्रयागराज में ई-रिक्शा चलाता है। उसी के साथ छोटा बेटा सूरज पाल भी मजदूरी करता था। बुधवार की रात दोनों भाई प्रयागराज से ई- रिक्शा से गढ़वा गांव जा रहे थे। फकीराबाद चौराहा के समीप संतुलन बिगड़ने से सूरज पाल ई-रिक्शा से गिर गया। इस दौरान सामने से आ रहे वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें