मंझनपुर थाना क्षेत्र के समशाबाद चौकी अंतर्गत बुधवार को पूजा पंडाल में सफाई करने के दौरान युवक को करंट लगा सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के समशाबाद चौकी अंतर्गत बुधवार को पूजा पंडाल में सफाई करने के दौरान युवक को करंट लगा सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंझनपुर थाना क्षेत्र के समशाबाद चौकी अंतर्गत बुधवार को डडैची गांव में दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित है। रोज कि तरह डडूचा गांव का रहने वाल गुड्डू मौर्य (25) पुत्र संगम लाल मौर्य बुधवार कि सुबह लगभग छह बजे पूजा पंडाल में सफाई करके पूजा करने गया था। जैसे ही उसने पंडाल में लगा पंखा सरकाया पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृत गुड्डू मौर्य मुंबई में रहकर एक प्राइवेट नौकरी करता था। अभी दुर्गा पूजा में वह अपने घर आया था। मृतक के चार भाई है। घटना के बाद से परिवार सहित पूरे गांव में गम का माहौल है। सूचना पर पुलिस पहुंची है जांच पड़ताल कर रही है।