फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साथियों संग नहाने गया बालक यमुना में डूबा

Wed, 24 Sep 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दीपक कुमार
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के औधन गांव स्थित यमुना नदी घाट पर मंगलवार शाम साथियों संग नहाने गया बालक गहरे पानी में डूब गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश में जुटी रही। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

औधन गांव निवासी प्रमोद रैदास दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार शाम उनका नौ वर्षीय बेटा दीपक कुमार साथियों संग गांव के समीप यमुना नदी घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। चीखने चिल्लाने पर मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी रोते बिलखते यमुना घाट पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों को बुलाकर डोंगी की मदद से जाल डलवाकर बालक की काफी देर तक तलाश काराई लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे बच्चे के डूबने की जानकारी मिली है। खोजबीन कराई जा रही है। अंधेरा होने से परेशानी हो रही है, फिलहाल तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें