पिंडरा। करारी के मोअज्जमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने मोटरसाइकिल चालक सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि पीछे बैठे मनोज की गंभीर हालत देखते हुए एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
कौशाम्बी थाना के गोहरा महरूफपुर गांव के सोनू पुत्र भंवर सिंह (22) बुधवार को गांव के साथी मनोज (23) के साथ सादिकपुर सेमरहा स्थित एक गेस्ट हाउस में निमंत्रण में जा रहा था। रात करीब आठ बजे जैसे ही वह मो. अज्जमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा। तभी करारी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइड से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइक चालक सोनू व पीछे बैठा मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं हादसे के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा है। पीड़ित पिता भवंर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।