कोखराज अंदावा मोड़ के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल श्यामलाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोखराज के भटपुरवा, बमरौली निवासी श्यामलाल (55), पुत्र बद्री प्रसाद, शनिवार सुबह पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अंदावा मोड़ के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
परिजनों ने बताया कि श्यामलाल परिवार का जीविकोपार्जन प्रेस (इस्त्री) का काम करके करते थे और मेहनत-मजदूरी से घर चलाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों दुख व्याप्त है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।