फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने दौड़े चाचा भी झुलसे

Thu, 04 Jun 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के रस्तोगी मोहल्ले में बुधवार सुबह बाथरूम के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। वहीं युवक को बचाने दौड़े चाचा भी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

रस्तोगी मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय अब्दुल्ला पुत्र चांद नहाने के बाद बाथरूम से निकलकर कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका हाथ लोहे के दरवाजे से छू गया। बताया जा रहा है कि दरवाजे के पास से गुजर रही बिजली के तार कहीं से कट गया थी, जिसके कारण पूरे दरवाजे में करंट उतर रहा था।
दरवाजे के संपर्क में आते ही अब्दुल्ला करंट की चपेट में आ गया और तड़पने लगा। उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद चाचा अंसार अहमद उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तेज करंट के कारण वह भी उसकी चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अन्य परिजनों ने तत्काल बिजली की सप्लाई बंद कर दोनों को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुलसे अंसार अहमद का उपचार जारी है और हालत खतरे से बाहर है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें