फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस लाइन एलेवन बनी एमपीएल चैंपियन... 12 रन से जीता खिताबी मुकाबला

Thu, 04 Jun 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला के बाद आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीम के ​​खिलाड़ियों को किया सम्मानित। स्रोत:
विज्ञापन
मादपुर प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बुधवार को पुलिस लाइन एलेवन ने हैदर एलेवन को 12 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अरविंद की तूफानी बल्लेबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही। जबकि सफान को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन


मादपुर गांव में खेले गए फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत शानदार रही। बल्लेबाज अरविंद ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मात्र 12 गेंदों में 30 रन बनाए। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत पुलिस लाइन एलेवन ने एक विकेट के नुकसान पर 84 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

85 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदर एलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 73 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हमजा ने 33 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। वहीं सफान ने 11 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह पुलिस लाइन एलेवन ने 12 रन से मुकाबला जीतकर एमपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अरविंद को मैन ऑफ द मैच और सफान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान समाजसेवी प्रीतम पटेल, रमाकांत पटेल, तारिक सईद अज्जू, राकेश पटेल भोला, मिस्बाउल एन और जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह पटेल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें