फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बस की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

Fri, 23 Jan 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महगांव में हादसे के बाद जुटी भीड़
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के महगांव पुलिस चौकी के समीप बृहस्पतिवार सुबह सड़क पार कर रहे एक युवक की बस की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के अकबरपुर सल्लाहपुर गांव निवासी राजू (28) पुत्र प्यारे लाल बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए संदीपनघाट के मलाक मोईनउद्दीनपुर गांव जा रहे थे। वह महगांव पुलिस चौकी के समीप डिवाइडर कट से पैदल जीटी रोड पार करने लगा।
इसी दौरान मंझनपुर से सवारी भर कर प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजू छिटक कर सड़क से काफी दूर जमीन पर गिर गए।
लोग एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू की मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया कि बस को कब्जे लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें