फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Fri, 23 Jan 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
लवकुश की फाइल फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के ओसा गांव में बुधवार को एक 35 वर्षीय युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जानकारी उस समय हुई जब स्कूल से लौटे बच्चों ने घर का दरवाजा न खुलने पर दरवाजे के दरार से झांककर देखा और शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। घटना के बाद से पत्नी व बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

ओसा निवासी लवकुश (35) पुत्र रामनरेश गांव में ही मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी रानू देवी के अलावा तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के समय लवकुश की पत्नी रानू देवी घर से कुछ दूरी पर दूसरे मकान में जानवरों को चारा देने गई थीं, जबकि तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।
स्कूल से लौटने के बाद दरवाजे में मौजूद एक छोटी दरार से बच्चों ने भीतर झांककर देखा तो लवकुश का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह देख बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फंदे पर लटक रहे शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें