कोतवाली के डूंडीबाग गांव में मंगलवार रात पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने बाल में लगाने वाली डाई पी ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डूंडीबाग निवासी राजाराम के 35 वर्षीय बेटा किरतानी लाल मजदूरी करता था। पत्नी आरती ने बताया कि रात करीब 11 बजे किरतानी घर आया। उसका पत्नी से खाना खाने को लेकर झगड़ा हो गया। इससे आहत होकर वह अपने कमरे में गया और डाई पी ली। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।