कोखराज कोतवाली के बम्हरौली में मंगलवार रात बकरी खोजने निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बम्हरौली निवासी मनोज कुमार दिल्ली के एयरपोर्ट पर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। पत्नी सोनिया देवी (45) अपने छह बच्चे अंकिता, अनामिका, अंजू, आंचल, अर्पिता व उत्कर्ष के साथ रहती थीं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात सोनिया की नींद खुली तो देखा कि उसकी बकरी गायब थी।
सोनिया उसे खोजते हुए गांव के बाहर डीएफसी लाइन की ओर चली गई। इसीबीच मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब महिला घर नहीं लौटी तो बच्चों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच मां का क्षत-विक्षत शव डीएफसी लाइन मिला तो वह बिलख पड़े। रोने-चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर पति मनोज भी दिल्ली से आ गए।
मृतक सोनिया की फाइल फोटो।