फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शतरंज की बिसात पर मोहरों की चाल सीखेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के खिलाड़ियों को शतरंज की बिसात पर मोहरों की चाल सिखाने के लिए जिला शतरंज एसोसिएशन ने कसरत शुरू कर दी है। समर कैंप के जरिये एसोसिएशन छोटे बच्चों में शतरंज का हुनर तराशेगा। साथ ही उन्हें शतरंज की बारीकियों से अवगत कराएगा। जिले में पांच से 13 साल तक के खिलाड़ियों के लिए तीन जगहों पर समर कैंप लगाएगा। ताकि वह प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को शतरंज की बिसात पर मोहरों के दम पर मात दे सकें।
विज्ञापन

जिला शतरंज एसोसिएशन एक से 15 मई के मध्य समर कैंप लगाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों की तलाश की जाएगी, जो बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आगे तक खेल सकें। एसोसिएशन इन खिलाड़ियों को खेल का प्रशिक्षण देगा।
एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इसके लिए जिले भर के स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। जिससे वह अपने स्कूल के बच्चों को कैंप में भेजें। बताया कि यह नियमित कैंप का आयोजन कादीपुर के एक निजी स्कूल में हो रहा है। इसके अलावा तीन जगहों मंझनपुर, सरायअकिल व मूरतगंज में एक मई से समर कैंप शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें