फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धनतेरस पर आज होगी करोड़ों की धनवर्षा, बाजारों में खरीदारों की भीड़

Fri, 06 Nov 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बर्तन व लक्ष्मी गणेश की सजी प्रतिमाएं-संवाद
विज्ञापन
धनतेरस का पर्व आज मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को ही भगवान धन्वंतरि की पूजा भी होगी। दुकानदार दिनभर धनतेरस की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारी उत्साहित हैं। कारोबारियों को इस बार धनतेरस पर करोड़ों की धनवर्षा की उम्मीद है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा के चलते लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं खरीदते हैं।
विज्ञापन

इस बार पंचपर्व योग और ग्रहों की अनुकूल स्थिति को देखते हुए भी लोगों में खास उत्साह है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार तरह-तरह के सामान सजाए हैं।

बर्तन व लक्ष्मी गणेश की सजी प्रतिमाएं-संवाद

बर्तन व लक्ष्मी गणेश की सजी प्रतिमाएं-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें