फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल, परिजनों पर एफआईआर

विज्ञापन
बुजुर्ग की लाठी डंडो से पिटाई करते परिजन। स्रोत सोशल मिडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि ‘संवाद न्यूज एजेंसी’ इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

पीड़ित बुजुर्ग मान सिंह के अनुसार, सोमवार दोपहर घरेलू कामकाज को लेकर परिजनों से उनकी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वे खेत चले गए थे। आरोप है कि जब वे खेत से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके बेटे राजदीप व शुभम, बेटियों सुषमा व मधु और दामाद नंहू ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल बुजुर्ग ने पिपरी थाने में लिखित तहरीर दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर दोनों बेटों, दोनों बेटियों और दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें