फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बसंत पंचमी पर कड़ा के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 24 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बसंत पंचमी के मौके पर कड़ा के कुबरी घाट पर स्नान के पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं- संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को कड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, अकबरपुर घाट, असदपुर घाट, बाजार घाट, हनुमान घाट, वृंदावन घाट और गुजराती घाट सहित अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में अधिक भीड़ को देखते हुए पंडा समाज के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडा की ओर से स्वयंसेवकों की तैनाती की गई, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। मंदिर और घाटों के आसपास बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन

हालांकि अस्थायी पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में कुछ समय के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बसंत पंचमी के मौके पर कड़ा के कुबरी घाट पर स्नान के पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं- संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें