दुकान पर लगी लहंगे का सैंपल- संवाद
- फोटो : 1
खरमास समाप्ति के बाद पांच फरवरी से फिर शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। लोग शादी की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में दुकानदारों ने भी तैयारी कर ली है। दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों की दुकानें एक बार फिर से सज गई हैं।
सहालग शुरू होने में अब मात्र 15 दिन बचे हैं। मंझनपुर, समदा, करारी, मूरतगंज, सरायआकिल आदि कस्बों की मुख्य बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
लेकिन इस बार शादियों में एक खास बदलाव देखने को मिल रहा है। ज्यादातर दुकानों पर दूल्हा-दुल्हन के बीच पारंपरिक लाल और सुनहरे रंगों से हटकर अब पेस्टल रंगों का क्रेज बढ़ा है।
शादी की शुरुआत 15 दिन बाद हो जाएगी। बाजार में अभी से ही शादियों की हलचल दिखने लगी है। दुल्हनें लहंगा ढूंढने में घंटों बिता रहीं हैं। - प्रमोद तिवारी, स्टोर संचालक, समदा
सहालग को लेकर बाजार अभी से सज गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने दुल्हनों की पसंद पर गहरा असर डाला है। लड़कियां मोबाइल में सेव की गई तस्वीर लेकर आती हैं और वैसा ही डिजाइन दिखाने को कहती हैं। इस बार फैशन का ट्रेंड पूरी तरह ऑनलाइन तस्वीरों और वीडियो से प्रभावित हो रहा है। -संतोष वर्मा, दुकानदार