ं सिराथू विकासखंड के जवई पड़री गांव में हर घर जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी अब तक चालू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को टंकी परिसर में पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से टंकी चालू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक घरों तक पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की योजना के तहत गांव में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टंकी का निर्माण कराया गया, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द टंकी चालू कराकर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। इस दौरान महेंद्र सिंह, इंद्र लाल, दिनेश यादव, शिवम मौर्य समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद