महेवाघाट के भवनसुरी रानीपुर गांव निवासी अंशुमन सरोज साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, 19 अक्तूबर 2026 को उनके पास वीडियो कॉल आई। इस दौरान उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया। इसके बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे गए। लोकलाज के डर से पीड़ित ने बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया के खातों से कुल 1,53,499 रुपये आरोपियों को भेज दिए। ठगी का पता चलने पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।