फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रंग भरी पिचकारी... बरसाएगी खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
होली से एक दिन पहले मंगलवार को जिले के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल रही। सुबह से ही रंग-गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़ी सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। बुधवार को रंगभरी पिचकारियां खुशहाली बरसाएंगी।
विज्ञापन

कपड़ा बाजार में भी होली की धूम रही। सफेद कुर्ते और हैप्पी होली लिखी टी-शर्ट की खासी मांग रही। बड़ों के साथ बच्चे भी उत्साह के साथ कपड़े खरीदते नजर आए। बच्चों ने रंग-पिचकारी के साथ मुखौटे, स्प्रे और रंग-बिरंगी टोपियां भी खरीदीं। जिले के मंझनपुर, करारी, पश्चिमशरीरा, सरायअकिल, भरवारी, मूरतगंज समेत अन्य बाजारों में लोगों की भीड़ रही। सुबह से शाम तक खरीदारी होती रही।

-
बोले व्यापारी :
:: तीन दिन पहले रंग व पिचकारी की दुकान सजाई थी। शुरुआत के दो दिन खास बिक्री नहीं हुई, लेकिन मंगलवार को जमकर खरीदारी हुई। रंगों वाले पटाखे, गुलाल सिलिंडर और स्नाइपर पिचकारी की खूब मांग रही। नई किस्म की पिचकारियां भी बच्चों को पसंद आईं। इस बार बाजार अच्छा रहा। - गामा पटवा, पिचकारी विक्रेता।
विज्ञापन

-
सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कुर्ते के साथ हैप्पी होली टी-शर्ट की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने साड़ी और कुर्तियां भी खरीदीं। त्योहार ने कपड़ा बाजार में रौनक ला दी। - दिलीप गुप्ता, कपड़ा विक्रेता।
-
होली खेलने के लिए नई डिजाइन की टोपी और पगड़ी मंगाई गई थी, जिन्हें काफी लोग पहनना पसंद कर रहे हैं। बाजार में 35 रुपये से 200 रुपये तक की आकर्षक टोपी उपलब्ध हैं, वहीं 50 से 150 रुपये में पगड़ी बिक रही हैं। -विपिन केसरवानी, टोपी विक्रेता।
- ग्राहक त्वचा की सुरक्षा के लिए हर्बल गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। छोटा पैकेट 25 रुपये में और पांच पैकेट का बंडल 90 रुपये में बिक रहा है। अलग-अलग पैक में भी अच्छी मांग है। - धर्मेंद्र मोदनवाल, रंग-गुलाल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें