भरवारी में ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। भरवारी कस्बे के समीप सोमवार सुबह रेलवे लाइन पार करते वक्त एक ग्रामीण ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चमंधा गांव का लखन लाल (52) पुत्र दौलतराम किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार सुबह वह खेतों की ओर जा रहा था। भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कोखराज कोतवाल बलरात सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। यह एक हादसा है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।