सैनी कोतवाली के एक गांव में मंगलवार की दोपहर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे किशोर की ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। प्रेमिका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ कोखराज थाना क्षेत्र के एक नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की दोपहर प्रेमिका के बुलाने के बाद प्रेमी साथी को लेकर उसके घर मिलने पहुंच गया।
अजनबी व्यक्ति को घर के भीतर जाते देख पड़ोसियों ने पकड़ कर किशोर की पिटाई कर दी। इस दौरान किशोर के साथ रहा साथी मौके से भाग गया और उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। गांव के लोगों ने पकड़े गए प्रेमी को पुलिस को सौंप दिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका नाबालिग हैं। परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।