सैनी कोतवाली के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी युवक ने चाकलेट देने के बहाने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पीड़ित मां के मुताबिक शुक्रवार सुबह पड़ोसी युवक का फोन उसके मोबाइल पर आया, नाबालिग बेटी ने उठाया तो युवक ने चाकलेट देने के बहाने बुला लिया। आरोप है कि किशोरी को गाड़ी में बैठाकर जंगल की ओर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया।
किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने आपबीती मां को बताई। इसके बाद पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंची मां ने शनिवार को नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।