फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्यूशन फीस मांगने गई शिक्षिका से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Fri, 25 Jul 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन फीस मांगने गई शिक्षिका के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर गृहस्वामी ने उसके साथ पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की युवती ने बताया कि गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। पड़ोसी के भी दो बच्चे उसके यहां पढ़ाई करते हैं। महीना पूरा होने के बावजूद फीस नहीं मिल पाई थी। इस पर उसने पड़ोसी से कहा। फीस देने के बहाने मंगलवार को पड़ोसी ने युवती को बुलाया और छेड़खानी करने लगा।
विरोध करने पर उसने शिक्षिका की पिटाई की। चीखते-चिल्लाते हुए युवती किसी तरह उसके घर से बाहर आई और परिवार वालों को आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि आरोपी मो. नवाब के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें