फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कानपुर के ध्यानार्थ सीओ इटावा के वाहन चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज

Fri, 25 Jul 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गुरुकुल के समीप सरकारी गाड़ी से टकराकर हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सीओ इटावा के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अजुहा कस्बे के भौंतर निवासी महेश कुमार साहू सिराथू कस्बा स्थित बैग की दुकान में काम करता था। बुधवार को वह बाइक से दुकान जा रहा था। पिता अमृतलाल ने बताया कि गुरुकुल के समीप इटावा के सीओ ट्रैफिक की कार ने महेश की बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे में महेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अमृतलाल की तहरीर पर सरकारी गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में चालक का नाम प्रकाश में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें