पाकिस्तान के करांची शहर की एक महिला की मंगलवार को कौशाम्बी में मौत हो गई। महिला की शादी पूरामुफ्ती में हुई थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। तमाम कोशिश के बावजूद उसे भारत की नागरिकता नहीं मिल सकी थी। महिला के शव को पूरामुफ्ती में ही दफ न कर दिया गया है।
पाकिस्तान के करांची की कनीज फ ात्मा (48) की शादी पूरामु़फ्ती के तुफैल अहमद के साथ हुई थी। उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही कनीज फ ात्मा ने भारत की नागरिकता लेने के लिए आवेदन कर दिया था। वह लगातार इसके लिए प्रयास कर रही थी। कई बार भारत सरकार से इसकी गुहार भी लगाई। जिला प्रशासन ने भी अपनी रिपोर्ट भेजी थी। लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उसे नागरिकता नहीं मिल सकी। मंगलवार को बीमारी के कारण कनीज फ ात्मा की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद पुलिस वापस चली आई। पूरामुफ्ती में महिला के शव को दफ न कर दिया गया है।