फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव में शुक्रवार सुबह बहन से झगड़े के बाद एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गोविंदपुर गोरियों निवासी राजकुमार गुजरात प्रांत के सूरत शहर में रहकर नौकरी करता है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी खेत गई थी। इसी बीच घर पर रही बड़ी बेटी रोशनी (15) का छोटी बेटी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद तैश में आई रोशनी कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गई। कुछ देर बाद रोशनी को फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंचे सिराथू चौकी प्रभारी हेमंत मिश्रा ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पीड़ित पिता भी गुजरात से घर के लिए रवाना हो गया है। परिवार वालों के मुताबिक पिता के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें