फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पवैया गांव में अधेड़ को पीटकर मार डाला

Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। क्षेत्र के बड़ी पवैया गांव में शुक्रवार की शाम बाजार से मुर्गी बेचकर घर जा रहे एक अधेड़ की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों को जानकारी हुई तो रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। एसपी, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बड़ी पवैया निवासी भोंदू सरोज (46) पुत्र झल्लर बाजारों और गांवों में घूम-घूम कर मुर्गी बेचता था। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह बाजार से मुर्गी बेचकर दो पहिया वाहन से घर लौट रहा था। जैसे ही भोंदू अपने घर वाली गली में घुसा। इस बीच अज्ञात लोगों ने लाठियों से सिर पर हमला कर दिया। पिटाई से सिर और माथे पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही भाेंदू की मौत हो गई।

कुछ देर बाद बेटी वंदना को जानकारी हुई। रोते बिलखते परिजन ज़ब तक मौके पर पहुंचे तब तक हत्यारोपी भाग चुके थे। सूचना पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व एएसपी समर बहादुर मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि भोंदू के खिलाफ पहले से हत्या के दो मुकदमे और दो मारपीट के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन



बेटी वंदना ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कराने की आशंका जाहिर की। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं दी गई। गांव के एक युवक पर परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें