फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: क्षेत्र भ्रमण पर निकले चौकी इंचार्ज का सिरफिरे ने फोड़ा सिर

Wed, 29 May 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के शमसाबाद चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्रा पर मंगलवार शाम एक सिरफिरे ने प्लास से हमलाकर सिर फोड़ दिया। दरोगा एक मामले की विवेचना के लिए क्षेत्र जा रहे थे, तभी रास्ते पर खड़ी आरोपी से बाइक हटवाने को लेकर विवाद हुआ। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि शाम को दरोगा अंशुमान एक विवेचना के लिए बाइक से क्षेत्र जा रहे थे। गड़रियन का पूरा गांव का समीप मुनेश पाल अपनी बाइक सड़क पर खड़ा किए था। दरोगा ने उससे बाइक हटाने को कहा तो उनके बीच विवाद हो गया। इस दौरान मुनेश ने प्लास से दरोगा के सिर पर हमला कर दिया। दरोगा का सिर फूट गया और खून बहने लगा।
हमले के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को खबर दी। दरोगा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें