फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आवास दिलाने का झांसा देकर महिला के नाम पर ले लिया कर्ज

Mon, 09 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सिरसी गांव में एक महिला को आवास (कॉलोनी) दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर बैंक से लाखों रुपये का कर्ज निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिरसी गांव की सुषमा देवी पत्नी लल्ली सरोज ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें कॉलोनी दिलाने का झांसा दिया था। इसी बहाने उसने उनसे जरूरी कागजात ले लिए। आरोप है कि कागजात का दुरुपयोग कर उसने महिला के नाम पर बैंक से दो लाख तीन हजार 315 रुपये का कर्ज निकलवा लिया।
महिला को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब कर्ज की किस्त वसूली के लिए बैंक से लोग उसके घर पहुंचने लगे। तब उसे पता चला कि उसके नाम पर ऋण लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी से पैसे लौटाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

दबाव बढ़ने पर वह गांव से फरार हो गया। रविवार को पीड़िता ने चरवा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें