फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
। सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव में बुधवार दोपहर एक महिला का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या करके शव लटकाया गया । फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के देउखरपुर गांव की शोभा देवी (22) का विवाह करीब साल भर पहले केसरिया में जयचंद से हुआ था। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच बुधवार दोपहर शोभा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही मायके में कोहराम मच गया। माता-पिता सहित अन्य मायके वाले रोते-बिलखते हुए केसरिया पहुंचे। महिला ने खुदकुशी की तो क्यों की । इस बाबत ससुराली पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, चर्चा हत्या कर शव लटकाए जाने की भी है। मृतका के पिता ने पुलिस को इत्तेफाकिया तहरीर दी है। मामले में सैनी कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें