फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी में बनेगा सौ मीटर लंबा फ्लाई ओवर

विज्ञापन
A hundred meter long flyover will be made in Saini - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सैनी में बनेगा सौ मीटर लंबा फ्लाई ओवर
विज्ञापन

प्राधिकरण ने कोतवाली के सामने शुरू किया खुदाई का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी चौराहे को बचाने के लिए एनएचएआई ने सौ मीटर लंबा फ्लाई ओवर का निर्माण कराने का फैसला लिया है। इससे चौराहे से चारों मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कत नहीं होगी। चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाए जाने के निर्णय से स्थानीय दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कानपुर से कोखराज तक नेशनल हाईवे फोर से सिक्स लेन में तब्दील किया जा रहा है। प्राधिकरण ने सैनी कोतवाली के सामने भी रूट डायवर्ट कर फ्लाई ओवर निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि सैनी चैराहे पर सौ मीटर का फ्लाई ओवर कोतवाली के सामने से कृषि विभाग के आफिस के सामने तक बनेगा। इसके बाद आरई का काम होगा। मतलब हाईवे के दोनों ओर मोटी दीवार खड़ी कर उसे मिट्टी से भर दिया जाएगा। हाईवे का विस्तार भी बस स्टेशन की तरफ किए जाने की बात कही जा रही है पर प्राधिकरण हाईवे के दोनों ओर भूमि का अधिग्रहण करेगा। हालांकि अभी तक मुआवजा नहीं मिलने से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। नागरिकों का कहना है भूमि अधिग्रहण की जानी है तो मुआवजा दिए जाने में इतनी लेट-लतीफी क्यों की जा रही है। एनएचएआई के पीडी पुरुषोत्तम लाल चौधरी का कहना है कि किसी के साथ अन्याय नहीं हो। इसलिए तीसरी बार घरों का मूल्यांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें