अहमतिया गांव में घर में घुसी कार, फोटो स्रोत परिजन
- फोटो : 1
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के अहमतिया गांव में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घर में घुस गई। हादसे में घर में मौजूद एक मासूम समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से गांव की ओर आ रही थी। तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। उस समय घर में लोग मौजूद थे, जिससे जगरानी (45) व अतीष कुमार (1) पुत्र लवलेश हादसे में घायल हो गए।
पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अतीष कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।