कौशाम्बी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की मां ने बीते 14 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, तो वहां मौजूद परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को कौशाम्बी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।