मूरतगंज कस्बे में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
भरवारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज पक्का तालाब स्थित शिव मंदिर में गौमहिमा महोत्सव का शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति धुनों पर झूमते नजर आएं। कलश यात्रा के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
कथा व्यास रसराज दास महाराज (श्रीधाम वृंदावन) ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रारंभ किया। मौके पर मुख्य कार्यवाहक देवेश शुक्ला व नरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।