फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्मार्ट मीटर लगाने गए विद्युत कर्मियों से झड़प

Sun, 12 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू में विवाद के दौरान मौजूद व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के कर्मचारियों में झड़प हो गई। मामला बढ़ने पर अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर लोेगों को शांत कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिराथू में कुल 3200 विद्युत कनेक्शन धारकों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का अभियान चल रहा है। अब तक लगभग 1500 उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाए जा चुके हैं। शनिवार को जब विद्युत कर्मचारी धाता रोड क्षेत्र में मीटर लगाने पहुंचे, तो कुछ व्यापारी इसका विरोध करने लगे। ऐसे में विवाद की स्थिति बन गई।
अवर अभियंता आशीष मौर्य और सहायक अभियंता रमाशंकर ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं। इससे बिलिंग की गड़बड़ियों से राहत मिलेगी और बिजली की खपत का सटीक आकलन संभव होगा। उन्होंने कहा कि नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह कार्य तेजी से जारी है। मामूली विवाद के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें