फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धोखेबाज प्रेमी के घर पहुंची युवती, किया हंगामा

Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में धोखेबाज प्रेमी की शादी की जानकारी होने पर शुक्रवार दोपहर उसके घर पहुंची गर्भवती प्रेमिका ने हंगामा किया। शिकायत पर मंझनपुर पुलिस गांव पहुंची तो उसके परिजनों ने पुलिस के साथ भी नोकझोंक की। हालांकि किसी तरह प्रेमी के पिता व उसके साथी को पुलिस पकड़ लाई। जबकि प्रेमी फरार हो चुका था। दो पक्षों के बीच देर शाम तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

एक युवती शुक्रवार को मंझनपुर आई। उसने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट नौकरी करती है। एक गांव का युवक उसके संपर्क में फेसबुक के जरिए आया। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम बढ़ा तो वह एक-दूसरे से मिलने लगे। इस बीच प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। साथ ही गांव के ही उसके दोस्त ने भी दुष्कर्म किया। माह भर पहले दोनों युवक अपने गांव आ गए। प्रेमी ने 10 दिन पहले दूसरी जगह शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका दोपहर को उसके गांव पहुंची और हंगामा किया। परिवार वालों ने धमकाया तो वह पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मिली। उनके निर्देश पर पुलिसकर्मी गांव पहुंच गए, लेकिन तब तक प्रेमी फरार हो चुका था। प्रेमी के साथी व पिता को पकड़ने पर परिजनों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। युवती ने बताया कि प्रेमी ने धोखा देकर दूसरी शादी की है। जबकि वह ढाई माह की गर्भवती है। प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें