मंझनपुर। मंडलायुक्त की बैठक में नहीं आने वाले भूमि संरक्षण अधिकारी शुक्रवार को जांच के दौरान संदिग्ध हालत में दिखे। इस पर डीएम ने उनको मेडिकल के लिए भेज दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। चिकित्सों ने खून का नमूना लेने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को विभागों की समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार नहीं आए। इस पर शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे तो उनकी हालत उन्हें सही नहीं लगी। डीएम ने तुरंत ही अन्य अधिकारियों को बुलाया और इनके मेडिकल कराने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी व अन्य लोगों ने उनको पीएचसी मंझनपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की। प्राथमिक जांच से कोई नतीजा नहीं निकला। इस पर डॉक्टरों ने खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि हालत संदिग्ध लगने पर भूमि संरक्षण अधिकारी का मेडिकल कराया गया है। इनके आचरण पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कई कर्मचारियों ने इनके खिलाफ शिकायत की है।