फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नकफूल बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में नकफूल बदलकर ठगी करने वाला शातिर जवाहर साहू। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
महेवाघाट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 41 अदद पीली धातु के नकफूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना महेवाघाट क्षेत्र के डकशरीरा निवासी रोशन लाल पुत्र दीना नाथ ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति उनके घर बिसात खाने का सामान बेचने के बहाने आया था। इसी दौरान आरोपी ने मां के नकफूल का पेच ठीक करने के बहाने असली नकफूल उतार नकली पीतल का नकफूल पहना दिया। इसके बाद वह भागने लगा।

जब पीड़िता ने नकफूल को ध्यान से देखा तो उसे नकली होने का संदेह हुआ और वह चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर परिजनों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी जवाहर साहू उर्फ जवाहर शाह पुत्र बटहू साहू निवासी वार्ड 09, हरपुर रेवारी, थाना अनगार घाट, जिला समस्तीपुर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 41 पीली धातु के नकफूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें