फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, भतीजा घायल

Wed, 21 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सोनू, घायल।
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा स्थित टीवीएस चौराहे के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के साईं का पूरा गांव निवासी बुधराम (55) मंगलवार की शाम अपने बेटे अरविंद (25) और भतीजे सोनू (16) पुत्र परसू के साथ बाइक से परसरा चौराहे की ओर से घर लौट रहे थे। रसूलपुर गिरसा स्थित टीवीएस चौराहे से लगभग 100 मीटर पहले अचानक संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने पिता बुधराम और पुत्र अरविंद को मृत घोषित कर दिया जबकि भतीजे सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। साईं का पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
इस संबंध में प्रभारी चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोनू, घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें