फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवार दवा कारोबारी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Tue, 24 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रो गांव के समीप रविवार शाम बाइक से घर लौट रहे एक दवा कारोबारी पर पांच लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने कारोबारी को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कमासिन गांव निवासी संदीप पुत्र रामशरण ने बताया कि उसका छोटा भाई शिवचंद्र रामपुर मडूकी गांव में रहकर दवा का कारोबार करता है। रविवार शाम करीब छह बजे वह मंझनपुर से बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कोर्रो गांव के पास दो बाइक से पहुंचे पांच लोगों ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें